फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrested the truck full of animals

पुलिस ने पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा

Tue, 10 Feb 2015 07:29 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 10 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम की सूचना पर ढखेरवा चौकी पुलिस ने पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 35 पशु बरामद किए, जिसमें चार की मौत हो चुकी थी। जीवित पशु ग्रामीणों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ढखेरवा चौकी इंचार्ज केएल यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे वायरलेस पर एक मैसेज पास हुआ कि पलिया की ओर से एक ट्रक में पशु लाए जा रहे हैं। नाकाबंदी करते हुए पुलिस ने दुलही के पास ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशुओं को बाहर निकाला। 35 पशुओं मिले, जिसमें चार की मौत हो चुकी थी। ट्रक में कोई भी कागज नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने चालक और उसके मालिक समेत कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed