फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pilibhit couple injured in road accident

सड़क हादसे में पीलीभीत के दंपति घायल

Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/ममरी। Updated Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit couple injured in road accident
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
मोहम्मदी रोड पर बड़ी नहर की खरगापुर पुलिया के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पीलीभीत जिले के गांव पिपरिया निवासी वीरपाल और उनकी पत्नी सोनू घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

थाना पुरनपुर (पीलीभीत) क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी 30 वर्षीय वीरपाल, पत्नी 25 वर्षीय सोनू के साथ बाइक से मौसिया ससुर बनवारी लाल के घर से लौट रहे थे। नहर की खरगापुर पुलिया के पास उनकी बाइक में पीछे से बाइक से आ रहे रामू निवासी हैदराबाद ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए, जबकि रामू को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे दरोगा नरेंद्र सिंह ने  घायलों के रिश्तेदारों को फोन से सूचना दी। रिश्तेदार बनवारी लाल और सोवरन ने  दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक अन्य घटना में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से ममरी निवासी देवेंद्र कुमार ग्राम गोविंदापुर के पास सड़क पर गिरकर घायल हो गए, उनको ममरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed