{"_id":"e69d64a65f6f4668c72b72feb19b974d","slug":"people-were-hanging-rope-tied-in-well-aged-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल में रस्सी बांध कुएं में लटक गया वृद्ध, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपल में रस्सी बांध कुएं में लटक गया वृद्ध, मौत
फरधान।
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में 78 वर्षीय वृद्ध ने अपने खेत में लगे पीपल के पेड़ में रस्सी बांध कर गले में फंदा लगा लिया और फिर कुएं में लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक ने दो माह पूर्व भी खुद पर चाकू से प्रहार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, तब उसे बचा लिया गया था। शव पर जाहिर तौर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी संशय बना हुआ हैै। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फत्तेपुर गांव निवासी 78 वर्षीय हरद्वारी सिंह सोमवार की सुबह घर से निकले थे। करीब 10 बजे गांव के दक्षिण के एक खेत में पोते आशुतोष ने कुएं में बाबा का शव लटकता देखा। उसने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। आननफानन में परिवार वाले ग्रामीणों के संग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि वह काफी समय से डायबिटीज के मरीज थे। दो माह पहले भी उन्होंने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन इलाज के बाद बच गए थे। सोमवार की सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए खेत की तरफ निकल गए थे। आत्महत्या के कारणों के बारे में मृतक के पुत्र मनोज ने कहा कि शायद डायबिटीज बीमारी से ही परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, तभी रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।