फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patrol team boarded wooden handle bag

पेट्रोलिंग टीम के हत्थे चढ़ा लकड़कट्टा

Sun, 24 Jan 2016 03:53 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Sun, 24 Jan 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Patrol team boarded wooden handle bag
मैलानी रेंज के सलेमपुर बीट में पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीम के  हत्थे एक लकड़कट्टा चढ़ गया। लकड़कट्टा जंगल में चोरी से काटी गई सागौन की लकड़ी साइकिल पर लादकर ले जा रहा था। वन कर्मियों की टीम को देखकर वह भागने  का प्रयास करता इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वन अधिनियम की धारा 26 में चालान भेजा गया है। साथ ही वन विभाग ने बरामद लकड़ी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

 रेंजर  मैलानी डीएस यादव ने बताया कि रेंज की सलेमपुर बीट में फारेस्टर ब्रजेश  कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान टीम  के सदस्यों को बीट के ग्रंट नंबर 3 कंपार्टमेंट 11 से कुकरा निवासी  नईम जंगल में चोरी से काटी गई सागौन की लकड़ी साइकिल पर लादकर ले जाता दिखा। रेंजर ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम में  शामिल फारेस्टर ब्रजेश कुमार, वन रक्षक सियाराम, बबलू, शाकिर अली और राकेश  ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए  लकड़कट्टे नईम के खिलाफ केस काटकर लकड़ी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed