{"_id":"84cbea57c5f4dd91d97020fb8e08ba75","slug":"parosi-kai-kabja-sai-mila-teen-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के कब्जे से तीन मोबाइल मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के कब्जे से तीन मोबाइल मिले
महेवागंज खीरी।
Updated Wed, 24 Dec 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में स्थित मोबाइल की एक दुकान में बीस दिसंबर को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए युवक के कब्जे से पुलिस ने चोरी गए तीन मोबाइल मिलने का दावा किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी दुकान मालिक का पड़ोसी बताया जाता है।
कस्बा निवासी अमीनुददीन अंसारी की शारदानगर रोड स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह ने बताया आरोपी युवक पीड़ित दुकानदार का पड़ोसी है।
बताया कि पकड़े गए आरोपी शाबान निवासी महेवागंज ने चोरी की बात कबूली की है और घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद होने का दावा किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।