फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palace, sculpture, silver Quarter million stolen goods

राजमहल से चांदी की मूर्ति समेत  ढाई लाख का सामान चोरी 

Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही। 
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही।  Updated Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Palace, sculpture, silver Quarter million stolen goods
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के मुनिराज के पहुंचने पर हुई जानकारी 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तीन चोरों की फुटेज 

कस्बे के राजमहल में घुसे चोरों ने गणेश जी की चांदी की मूर्ति समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोरों की तस्वीरें चोरी करते हुए कैद हो गई हैं। पुलिस ने फुटेज लेकर चोरों की शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

राजपरिवार के मुनिराज सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत लखनऊ में रहते हैं। राजमहल में ताला आदि डालकर वह लोग चले गए थे। देखरेख के लिए कुछ लोगों को रखा गया हैं, जो महल के बाहर बने कमरे में रहते हैं। शुक्रवार को वह लखनऊ से महल देखने के लिए सिंगाही राजमहल पहुंचे तो देखा दरवाजा टूटा हुआ था। यह देख वह आशंकित हो उठे और राजमहल के अंदर बने ड्राइंगरूम में गए तो वहां पर रखी चांदी की एक गणेशजी की मूर्ति जिसका वजन लगभग तीन किलोग्राम था, गायब थी। इसके अलावा एक मुगल पेंटिंग, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। उसके साथ दो इन्वर्टर व एक बैट्री गायब मिली। मुनिराज ने राजमहल में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब देखा तो उससे साफ हुआ कि तीन चोरों ने बुधवार रात घटना को अंजाम दिया हैं। उधर राजमहल में चोरी की सूचना पर नगर में सनसनी फैल गई। कई लोग राजमहल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस ने फुटेजों को कब्जे में लिया है। एसओ एसके सिंह ने बताया चोरी की मूर्ति चांदी की नहीं बल्कि कांसे की है।  फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed