{"_id":"58baf7f04f1c1b214e832a98","slug":"organically-over-42-and-people-were-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल को लेकर 42 और लोगों को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल को लेकर 42 और लोगों को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
cerfew
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लखीमपुर में आज हटाया जा सकता है कर्फ्यू
शहर में हुए बवाल को लेकर 42 और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी के मामलों में प्रकाश में आए इन 42 लोगों का हालांकि शांति भंग के आरोप में ही चालान किया गया है। वहीं 12 अन्य खुराफातियों को पकड़कर पुलिस ने कोतवाली में बैठाया है। इस बीच शनिवार को सुबह छह से रात नौ बजे तक 15 घंटे कर्फ्यू नहीं रहा। इस दौरान शहर में काफी रौनक दिखी और लोगों ने जमकर खरीददारी की। डीएम ने बताया कि रविवार को भी रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी और उस दौरान सब कुछ ठीक रहा तो रात को भी कर्फ्यू हटाया जा सकता है।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी माज अहमद और उसके साथी आरिफ को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेजा था। उन्हें चुपचाप जेल भेजने से भड़के लोगों ने बृहस्पतिवार देर शाम सड़क पर उतरते हुए बवाल किया था। इस दौरान चलाई गई गोली से सचिन गुप्ता और रविंशकर घायल हो गए थे। पुलिस ने गोली चलाने और तोड़फोड़ करने के चार आरोपियों को भी शुक्रवार को शांति भंग के आरोप में ही फिलहाल जेल भेज था। पूरे बवाल में शामिल रहे अन्य 42 लोगों का पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। शनिवार को जो अन्य 12 लोग पकड़कर कोतवाली में बैठाए गए हैं, उनमें से कुछ गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में नारेबाजी करने में शामिल बताए गए हैं। वीडियो वायरल करने के आरोपी तीसरे अभियुक्त फैजल की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को भी दबिश दी गईं, मगर वह हाथ नहीं आया।
नसीम को रिमांड पर लेगी पुलिस
बवाल के दौरान दो युवकों को गोली मारकर घायल के अभियुक्त एक शोरूम के मालिक नसीम पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नसीम का चालान भी फिलहाल शांति भंग में किया गया था। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि पुलिस नसीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और घटना में प्रयुक्त असलहे को बरामद कराने के प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।