{"_id":"b0da01be7c670eed754efc2f26b5650f","slug":"one-in-road-accident-killed-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी
मोहम्मदी
Updated Thu, 01 Oct 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला मार्ग पर रेहरिया पुलिस चौकी के आगे दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसमें एक महिला ने सीएचसी लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र की रेहरिया पुलिस चौकी से आगे साहबगंज के निकट गुरुवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक से गोला जा रहे राजेश वर्मा निवासी कचनार और पुष्पा वर्मा (26) तथा दूसरी बाइक से गोला की ओर से आ रहे रवि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसमें पुष्पा देवी की इलाज के लिए सीएचसी लाते समय मौत हो गई जबकि राजेश वर्मा और रवि कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रवि के हाथ पर नाम लिखा होने से केवल उसका नाम पता चल पाया लेकिन उसका पता नहीं मालूम हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।