{"_id":"de695bc089590710d0480978d31620a6","slug":"one-guy-hanged-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली से घर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से घर आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मैगलगंज।
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र जयराम करीब तीन साल पहले मैगलगंज में मकान बनाकर रहने आया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए एक माह पहले दिल्ली चला गया था। सोमवार को अचानक वह दिल्ली से अकेले ही घर आकर रुका हुआ था। रात में किसी समय उसने संदिग्ध हालात में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पड़ोसियों ने काफी देर तक उसके न जागने पर आवाज लगाई, जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो उसका शव कमरे में लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही मौजूद हैं, जिन्हें सूचना दी गई। पड़ोसियों का मानना है कि घरेलू कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन