फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One died in a road accident , four injured

सड़क हादसे में एक मरा, चार घायल

Mon, 11 Jan 2016 10:01 PM IST
गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर
गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
One died in a road accident , four injured
खुटार रोड स्थित लाल्हापुर बैरियर के पास बरेली से अखबार लेकर आ रही पिकअप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुटार रोड स्थित लाल्हापुर बैरियर के पास रविवार की देररात करीब ढाई बजे लखीमपुर की ओर जा रही पिकअप की ओवरटेकिंग के दौरान किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। पिकअप में बैठे कोतवाली क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा निवासी 38 वर्षीय पंकज कुमार, बिझौली निवासी सुरेश सिंह (35), थाना ईसानगर के ग्राम नौरंगपुर निवासी धर्मेंद्र (20) और सुशील कुमार (24), जिला मथुरा निवासी राहुल कुमार (25) बरेली से आ रहे थे। संसारपुर के निकट लाल्हापुर बैरियर के पास हुए हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया, जहां पंकज कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र, सुशील, राहुल कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुरेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज बीपी यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक अपने पिता की मौत पर आ रहा था घर
गोला गोकर्णनाथ। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे मृतक पंकज के भाई उमाशंकर, रामबिलास, पृथ्वीपाल और उसके घायल साथी सुरेश ने बताया कि पंकज दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। वह नौ जनवरी को घर से दिल्ली गया था, जिसके बाद रात को उसके पिता माखनलाल की मौत हो गई थी। उनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया, इस कारण पंकज दिल्ली से लौट रहा था। सुरेश ने बताया कि रात में अचानक हुई वाहन की टक्कर से पिकअप में सवार सभी के घायल होने पर चीख पुकार मच गई। सुरेश ने 100 नंबर फोन कर मदद मांगी। घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को गोला सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिखर गई कच्ची गृहस्थी
गोला गोकर्णनाथ।
मृतक पंकज मजदूरी कर घर चलाता था। उसकी मौत से उसकी गृहस्थी बिखर गई है। सीएचसी में उसकी पत्नी गीता और पुत्री वनदेवी, अर्चना, गोल्डी, रूबी, शिल्पी, पांच वर्षीय पुत्र अरविंद को रोते बिलखते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed