{"_id":"57ae0c734f1c1b7102ee5dc4","slug":"of-the-three-million-missing-goods-junk-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ व्यापारी का तीन लाख का माल गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ व्यापारी का तीन लाख का माल गायब
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम कब्जे में ली
कस्बे के कबाड़ व्यापारी ने एक ट्रक चालक के खिलाफ कबाड़ का माल गायब करने की तहरीर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम को कब्जे में लिया है।
कस्बे के पूर्वी लखपेड़ा निवासी शमीम खां ने बताया कि 27 जुलाई को यादव रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट रोजा मंडी गेट शाहजहांपुर से संपर्क कर डीसीएम पर कबाड़ का माल अपने गोदाम स्थित निकट गुरेला चौराहा मोहम्मदी से लादकर फर्रुखाबाद से काशीपुर स्थित एक फैक्ट्री को भेजा था। 30 जुलाई को जब फेक्ट्री से संपर्क किया तो पता चला कि माल नहीं पहुंचा। जब उसने डीसीएम के बारे में जानकारी की तो पता चला कि यह गाड़ी जिला काशीपुर के बाजपुर के फौजी कॉलोनी लुधपुरा फार्म निवासी सुखजिंदर सिंह की थी। उसने सुखजिंदर से माल के बावत पूछा तो उन्होंने बताया कि 11 माह पूर्व उन्होंने कथित डीसीएम उत्तराखंड के उधमसिंह नगर थाना काशीपुर ग्राम खड़गपुर देवीपुरा निवासी कुंवरपाल लोधी को बेच दी थी। जब उसने कुंवरपाल से संपर्क किया तो उसने अपनी गाड़ी बताई लेकिन माल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कोतवाल ने बताया कि नौ अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम को बरामद कर आईटीआई थाना काशीपुर में दाखिल करा दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।