{"_id":"57c8583f4f1c1ba4242cb2f4","slug":"newly-married-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति, सास, ससुर, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
क्षेत्र के गांव प्रीतमपुरवा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धौरहरा कोतवाली के गांव राजापुर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव प्रीतम पुरवा निवासी शिवप्रसाद के बड़े पुत्र ज्ञान प्रकाश के साथ उसकी पुत्री बसंती (19) की 13 जुलाई को गुलरी पुरवा स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद वे दहेज में वाशिंग मशीन, और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि तीन दिन पहले ज्ञान प्रकाश बसंती को लेने आया। वह आना नहीं चाहती थी, लेकिन वह जबरन उसे ले गया। बसंती अपने कमरे में बुधवार रात लेटी थी। गुरुवार की सुबह जब दरवाजे की कुंडी नहीं खुली तो परिवार वालों को शंका हुई। उन्होंने आवाज लगाई, जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की में झांककर देखा तो उसका शव लटक रहा था। मामले की सूचना मायके पक्ष वालों को दी। मायके पक्ष वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। किसी तरह से घटनास्थल पर मौजूद सीओ आदेश कुमार, तहसीलदार जगदीश सिंह और एसओ मनोज सिंह ने उन्हें शांत कराया। मृतका की बेवा मां सावित्री की तहरीर पर पुलिस ने पति ज्ञान प्रकाश, ससुर शिवप्रसाद, सास, ननद रेखा और मनीषा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर शिवप्रसाद का कहना है कि वह पत्नी को मायके से जबरन नहीं लाया। वह अपने मर्जी से आई थी। उसने आत्महत्या की है। दहेज का आरोप गलत है।