फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepalese woman and five kg charas recovered

नेपाली महिला से साढ़े पांच किलो चरस बरामद

Sun, 25 Oct 2015 07:49 PM IST
खजुरिया
खजुरिया Updated Sun, 25 Oct 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी बसही ने भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 के पास एक नेपाली महिला से साढ़े पांच किलो चरस बरामद की है। उसे संपूर्णानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। महिला कैरियर है और उससे एक व्यक्ति ने यह माल संपूर्णानगर पहुंचाने को कहा था।
विज्ञापन

एसएसबी बसही चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुमन देवी, संदीप कुमार, योगेश सिक्रावल गश्त पर थे। उन्होंने एक नेपाली महिला को आते देखा तो उसे रोककर महिला कांस्टेबल से तलाशी लेने को कहा। एसएसबी के मुताबिक नेपाली महिला ने अपने शरीर से सटा कर चरस के 11 पैकेट छिपा रखे थे। चरस मिलने पर महिला को हिरासत में ले लिया गया। एसएसबी के मुताबिक एक पैकेट का वजन पांच सौ ग्राम है और कुल चरस साढ़े पांच किलो है। महिला और चरस को संपूर्णानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महिला का नाम फूलमती तमांग पुत्री कल्लूमल तमांग अर्निको बस्ती जिला कंचनपुर नेपाल बताया गया है। बताया गया है कि वह यह चरस बसही निवासी किसी व्यक्ति के कहने पर संपूर्णानगर ला रही थी। पुलिस ने मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed