{"_id":"583c5d944f1c1bc91fde5515","slug":"nepal-checking-vehicles-at-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल सीमा पर वाहनों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नाभा से आतंकियों के भाग जाने के बाद सतर्कता
पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों में एक के उत्तर प्रदेश के जिला शामली में पकड़े जाने के बाद यूपी पुलिस सतर्क हो गई है। भारत-नेपाल सीमा को जाने वाले रास्तों पर पुलिस और एसएसबी ने कई वाहनों को चेक किया।
डीजीपी के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, पलिया कोतपाल पीके झा, गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार, चंदनचौकी कोतवाल डीसी मिश्रा आदि ने पुलिस बल के साथ दुधवा बैरियर पर चौपहिया वाहनों की चेकिंग की। महंगापुर के गदनियां मुख्यालय पर एसएसबी की ओर से वाहनों की चेकिंग की गई। प्रभारी कमांडेंट एस डी शेरखानी ने बताया कि यह तलाशी नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों की तलाश में की जा रही है।
मैलानी में ट्रेनों को चेक किया
मैलानी। पंजाब की नाभा जेल से फरार आतंकियों की तलाश में यहां रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेनों तथा स्टेशन पर यात्रियों की सघन चेकिंग की।
चौकी प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे के आदेश पर पंजाब के नाभा जेल से फरार आतंकियों की खोज में यहां जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की शाम सात बजे से सघन चेकिंग की गई। हालांकि चेकिंग में कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।