{"_id":"575574084f1c1b181d9c5303","slug":"money-allocation-made-by-best-friend-worst-enemy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के बंटवारे ने बनाया जिगरी दोस्त को जान का दुश्मन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के बंटवारे ने बनाया जिगरी दोस्त को जान का दुश्मन
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
शातिर बदमाश लालजी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब पीकर कुन्नू के साथ चोरी-लूट करता था लालजी
हत्यारोपी दोनों सगे भाइयों का भेजा चालान
कभी जिगरी दोस्त रहे शातिर बदमाश लालजी और कन्नी शराब पीने के बाद योजना बनाते थे। बाद में अन्य साथियों की मदद से लूट-चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लूटी गई साइकिल के पैसे के बंटवारे को लेकर की गई पिटाई से नाराज कन्नी अपने साथी लालजी का जान का दुश्मन बन गया था। इसी के चलते उसने शनिवार की देर शाम लालजी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
ईसानगर थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी लालजी और लोधनपुरवा निवासी कन्नी आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों एक साथ शराब पीते और चोरी लूट जैसे अपराध करते थे। दो माह पूर्व ईसानगर बरारी मार्ग पर कई साइकिलें और बरारी के किसान से 60 हजार रुपये लूटे थे। जिसमें लालजी तो जेल गया, लेकिन उसका साथी कन्नी जेल जाने से बच गया था। एसओ शिवानंद यादव मुताबिक जेल से छूटने के बाद लालजी पैसे मांगने कन्नी के पास गया, लेकिन उसने पैसा नही दिया। जिस पर लालजी ने कन्नी की जमकर पिटाई कर दी थी। शनिवार को भी वह पैसे मांगने गया था। बात बढ़ी तो कन्नी ने अपने भाई अच्छे लाल के साथ मिलकर पहले लालजी की पिटाई की। बाद में कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। एसओ शिवानंद यादव नें बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।