फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mommadi:Two dies in firing

पारिवारिक विवाद में फायरिंग, ननद और बहू की मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mommadi:Two dies in firing
firing - फोटो : Demo photo
नगर में मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा वार्ड नंबर चार में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से बहू और ननद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्वी लखपेड़ा निवासी सत्यप्रकाश मिश्रा के बेटे अमित का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव जाट निवासी अवधेश की बेटी प्रियंका के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और पत्नी में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी में फिर से कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी। इसकी सूचना पर प्रियंका के पिता अवधेश अपने साथियों के साथ बेटी की ससुराल आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौच के साथ फायरिंग शुरू हो गई। इससे गोली लगने से 23 वर्षीय प्रियंका और उसकी ननद 30 वर्षीय खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल रामसिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर एसडीएम बीडी वर्मा और सीओ विजय आनंद भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed