{"_id":"f5eb5aa8668188d2e72e7a418a1693d8","slug":"mohammadpur-tajpurveer-charge-post-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 06 May 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां थाने की पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर के इंचार्ज और एक सपा नेता के बीच मंगलवार को विवाद हो गया था। इसके बाद सपा नेता ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लखनऊ पार्टी आलाकमान से शिकायत की। इसके बाद एसपी अरविंद सेन ने चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर चौैकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए चौैकी पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने मामले की जांच शुरू की थी। मंगलवार को एक युवा सपा नेता इस मामले में सिफारिश करने पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। सूत्र बताते हैं कि चौकी इंचार्ज ने सपा नेता से अभद्रता कर चौकी से भगा दिया था। इसके बाद सपा नेता ने जिले के पदाधिकारियों और लखनऊ में बैठे पार्र्टी आलाकमान के नेताओं से शिकायत की थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया तब एसपी अरविंद सेन ने मंगलवार की रात को ही चौैकी इंचार्ज महेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। उधर चौकी पर अभी किसी इंचार्ज की तैनाती नहीं हुई है। एसपी अरविंद सेन सपा नेता से अभद्रता के चलते चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार
को सस्पेंड किया गया है। जल्द ही चौकी इंचार्ज के रिक्त पद पर किसी एसआई की
तैनाती की जाएगी।
कुछ दिन पहले ही हुआ था तबादला
सस्पेंड किए गए एसआई महेंद्र कुमार का तबादला कुछ दिन पहले ही पलियाकलां थाने की चौैकी में किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने पलिया में ज्वाइन नहीं किया था, बल्कि तबादला निरस्त करा लिया था।