{"_id":"59a80b144f1c1b4e738b4a40","slug":"missing-student-hanging-from-tree-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आंख थी फूटी, शरीर पर थे चोट के निशान
माता-पिता का इकलौता संतान था सुमित वर्मा
मंगलवार की शाम शौच जाने के लिए घर से था निकला, वापस नहीं लौटा
थाना हैदराबाद क्षेत्र के खानपुर गांव से लापता हुए ओमप्रकाश वर्मा के इकलौते पुत्र 14 वर्षीय सुमित वर्मा का शव तीसरे दिन गुरुवार को पेड़ से लटकता मिला है, जिसकी एक आंख फूटी हुई और बाहर निकली थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस प्रथमदृष्टया हत्या का मामला मान रही है। वह कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार की शाम चार बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था।
गांव खानपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि पुत्र सुमित अब्दुल कादिर स्मारक विद्यालय भल्लिया बुजुर्ग में कक्षा सात में पढ़ता था। मंगलवार की शाम चार बजे सुमित घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार को उन्होंने थाना हैदराबाद पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करना तो दूर पुत्र को तलाश करने के लिए कोई कदम नहीं बढ़ाए। गुरुवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो सुमित का शव गांव के पश्चिम शीशम के पेड़ से लटकता देखा। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। यह देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना घर वालों को दी। सूचना पर सुमित के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मृतक के पिता ने बताया कि सुमित की एक आंख निकली हुई थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। छात्र ने जो लोवर पहना था वह भी उसके शरीर पर नहीं था। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। परिवारवाले किसी से कोई रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगा कि हत्या हुई है या फिर आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टूट गई बुढ़ापे की लाठी
सुमित की मौत से उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पुत्रियां भी नहीं है। इकलौता पुत्र होने के कारण पिता ओमप्रकाश और माता रीता के बुढ़ापे की लाठी टूट गई है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों चीख-चीखकर कह रहे थे कि उनेक बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी हत्या कर दी। अब वह किसके सहारे रहेंगे। कैसे बुढ़ापा कटेंगे। विलख रहे माता-पिता को आसपास के लोग ढांढस बंधा रहे थे। मां रीता देवी की हालत काफी दयनीय थी। वह बार-बार गश खाकर गिर जातीं थीं।
नहीं मिला लोवर
सुमित जो लोवर पहनकर घर से निकला था। वह लोवर भी गायब है। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने घटना स्थल के आसपास लोवर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।