फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Miscreants entered the house Eight thousand of the spoil

घर में घुसकर बदमाशों ने लूटे आठ हजार

Sun, 23 Aug 2015 08:00 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Sun, 23 Aug 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की रात गृहस्वामी को असलहों के बल पर कब्जे में लेते हुए आठ हजार रुपये और सामान लूट लिया। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर लात घूसों और डंडों से पिटाई कर दी। बच्चे को असलहे के बल पर जान से मारने की भी धमकी दी। वारदात की सूचना पाकर पुलिस ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

औरंगाबाद मार्ग स्थित रामनगर मोहल्ले में बदमाशों का कहर यहां के निवासी राजकुमार गौतम के घर पर टूटा। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सशस्त्र बदमाश घर में दाखिल हो गए और गृहस्वामी को असलहों के बल पर कब्जे में ले लिया। डराने धमकाने के लिए उसकी जमकर पिटाई कर दी। राजकुमार कुछ समझ पाता कि बदमाश कमरे में ले गए, जहां बदमाशों ने बक्से आदि खंगाले। बदमाशों ने बक्से में रखे कपड़े, बर्तन आदि सामान लूटपाट करने लगे, लेकिन बदमाशों के हाथ कुछ खास कीमती सामान नहीं लगा। तो बदमाशों ने कमरे के अंदर अपनी मां के साथ सो रहे बच्चे अन्नू को उठा लिया और असलहा के बल पर उसे जान से मार देने की नियत से धमकाने लगे, तब मजबूर होकर राजकुमार ने बदमाशों के आगे घुटने टेक दिए और झोले में रखे आठ हजार की नकदी बदमाशों के हवाले कर दी। नकदी मिलने के बाद बदमाश परिवारवालों को डराते धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने वारदात की सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी, लेकिन रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह थाने के एचसीपी श्यामलाल गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

असलहे के बल पर लूटपाट
खीरी टाउन।
खीरी  थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को असलहे के बल पर बांध दिया, फिर जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदीपुर निवासी प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। शनिवार की राम करीब डेढ़ बजे मकान की खुली खिड़की के सहारे करीब आधा दर्जन बदमाश घर में घुस आए और उसके पिता को कमरे में बंद कर दिया। फिर प्रमोद को असलहा दिखाकर जगाया और उसकी पत्नी रेखा को हाथ पीछे करके बांध दिया। इसके बाद अलमारी और बक्से से दो जोड़ी पायल, सोने के कुंडल, एक मोबाईल, 17 हजार कीमत के जेवर और 1500 नकदी लूटकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed