फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions looted by robbers in Buddhapurwa

बुद्धापुरवा में डकैतों ने लाखों लूटे

Mon, 12 Oct 2015 07:28 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 12 Oct 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Millions looted by robbers in Buddhapurwa
रविवार की देररात एक दर्जन से अधिक असलाहधारी नकाबपोश बदमाशों ने बुद्धापुरवा गांव के एक घर में धावा बोला और घरवालों को अपने कब्जे में लेकर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। महज 12 दिन के भीतर यह तीसरी डकैती  की घटना है जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

बुद्धापुरवा निवासी केशनलाल के घर देररात एक दर्जन से अधिक असलाहधारी नकाबपोश बदमाश घुस आए और उसको और परिवार के लोगों को अपने कब्जे में ले लिया।  बदमाशों ने  घर के बक्से आदि खंगाल डाले और फिर उसमें रखे सोने के कुंडल, सोने का नाक का फूल, सोने की झुलनियां, चांदी की पायल, चांदी के जेवरी, 40 फूल की थाली, एक फूल का बटुला, पांच अन्य फूल के बर्तन समेत छह हजार की नकदी और उसकी पुत्री मंजू के विवाह के लिए रखे एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के टाप्स, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की चेन लूट ली। जाते जाते बदमाशों ने गृहस्वामी के भाई की जेब से 23 सौ रुपये भी निकाल लिए और उसे थप्पड़ मारकर फरार हो गए। पकरिया, मरौचा में भी अभी हाल में ही डकैती की वारदात हो चुकी हैं। लगातार जारी डकैती के वारदातों के कारण लोगों में दहशत है। बता दें कि पुलिस का ज्यादातर स्टाफ चुनाव ड्यूटी पर भी है। इससे भी गश्त पर प्रभाव पड़ रहा है। जानकारी होने पर एसओ केपी सिंह, एसआई नितीश भारद्वाज समेत पुलिस बल ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed