फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 11 Dec 2015 07:17 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Fri, 11 Dec 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पकरिया में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  मृतका के पति ने बीमारी से मौत होना बताया है। वहीं मृतका के पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के गांव ककरहा निवासी बालकराम ने पुत्री 25 वर्षीय आरती की शादी मोहम्मदी कोतवाली के गांव पकरिया निवासी रामदास के पुत्र उमेश के साथ दो वर्ष पूर्व की थी। बृहस्पतिवार की रात उसे पुत्री की मौत होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की गर्दन और चेहरे पर सूजन थी। उसने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में वादी पिता ने मृतका के पति उमेश, ससुर रामदास, देवर हरिओम, अमित कुमार, सास रामबेटी, ननद क्रांति और बहनोई सत्यपाल को आरोपी बनाया है। उसका यह भी आरोप है कि ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, लड़के पक्ष ने बताया है कि आरती बीमार रहती थी। पांच माह पूर्व समझौता हुआ था, तब वह ससुराल आई थी। बीमारी के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed