{"_id":"59f24738adf5e734efa042a03609d384","slug":"married-in-mysterious-circumstances-death-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
मैगलगंज खीरी
Updated Fri, 30 Jan 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
इलाके के जमुनियां शहबाज गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की जिला अस्पताल सीतापुर में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज की खातिर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के गुड़ियाखेड़ा गांव निवासी मंगरे ने तीन साल पहले अपनी 24 वर्षीय पुत्री श्रीदेवी का विवाह जमुनियां शहबाज निवासी बड़क्के के साथ किया था। आरोप है कि मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराली अक्सर मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने श्रीदेवी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में तबयित खराब होने का बहाना बनाकर 28 जनवरी को उसे सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।