फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   maarpeet main jakhmi yuvak ki maut

मारपीट में जख्मी युवक की मौत

Mon, 05 Jan 2015 04:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 05 Jan 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
maarpeet main jakhmi yuvak ki maut
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव पांडेपुरवा (बसहा भूड़) में रविवार को पेड़ काटने के  विवाद में दो सगे भाइयों और उनके परिवारीजनों के बीच हुई मारपीट में जख्मी युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पांडेपुरवा निवासी ब्रम्हादीन और उसके सगे बड़े भाई बैजनाथ के बीच जामुन के एक पेड़ को काटने को लेकर महीने भर से विवाद चल रहा था। ब्रम्हादीन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। रविवार को पुलिस गांव पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने से गुस्साए बैजनाथ ने सिपाहियों के जाने के बाद अपने दो पुत्रों जयप्रकाश और रामेश्वर के साथ धारदार हथियार और लाठी-डंडे से लैस होकर ब्रम्हादीन के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान ब्रम्हादीन, पत्नी रामवती, 33 वर्षीय पुत्र राजकिशोर और पुत्री शांति देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां कई घंटे चले इलाज के बाद सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे राजकिशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सत्यराम ने बताया कि पुलिस ने अभी सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि उसके भाई की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जामुन के पेड़ को काटने को लेकर विवाद था दोनों पेड़ को अपना बता रहे हैं। रविवार को हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की धारा को हत्या में तरमीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed