फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Locks burglars took between freedom party

आजादी के जश्न के बीच चोरों ने चटकाए ताले

Mon, 17 Aug 2015 01:02 AM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Mon, 17 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Locks burglars took between freedom party
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र में 15 अगस्त की रात को चोरों नेे जलभवन के पास दो दुकानों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं ईसागनर, निघासन, भीरा क्षेत्र में चोरों ने हजारों की नकदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपेई निवासी संजीव कुमार का न्यू एसके मेडिकल स्टोर जल भवन के पास स्थित है। शनिवार की रात चोरों ने मेडिकल स्टोर में नकब लगा दी, जिसके बाद चोरों ने गोलक खंगाली, लेकिन उसमे नकदी न होने के कारण चोरों को सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोरों ने पास में चनपुरा निवासी मोहम्मद सफी की सिकंदर टेलर्स दुकान में नकब लगाई। इसके बाद चोर दुकान में घुसे और नकदी खंगालने लगे। दुकान में नकदी न होने के कारण चोरों को यहां भी सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह दुकान खोलने पर दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

ईसानगर। खमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के पैकापुर निवासी ओमप्रकाश भार्गव के घर शुक्रवार की रात चोर पीछे की दीवार फांद कर घर में दाखिल हो गए। परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सोए हुए थे। घर के अंदर आहट सुनकर ओमप्रकाश की नींद टूट गई और वह छत से नीचे उतरने लगा। उतरने की आहट सुनकर चोर भाग खड़े हुए। ओमप्रकाश ने घर के आंगन में कीमती बर्तन और कपड़े देखकर शोर मचाया। शोर सुन घर के सभी सदस्य नीचे आए, तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरों के ताले तोड़कर 16 हजार की नकदी, एक किलो चांदी, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र सहित लाखों के जेवर अपने साथ ले गए। ओमप्रकाश ने घटना की सूचना खमरिया पुलिस को दी हैै। चौकी प्रभारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। ओमप्रकाश ने अपने चचेरे भाई को नामजद किया है। ओमप्रकाश का भाई अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके पकड़े जाने पर घटना का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। भीरा-लखीमपुर हाईवे पर स्थित श्रीटेढेश्वर आटो सेल्स पर शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने शोरूम का ताला तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर, स्पेयर पार्ट्स व टूल्स उठा ले गए। सुबह जब शोरूम के ताले खुले देखे गए तब चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले स्टेट हाईवे पर ही पुलिस चौकी से निकट एक बाइक भी चोरी हो गई थी।
कस्बे में स्टेट हाईवे पर अभयप्रकाश वाजपेयी की श्रीटेढ़ेश्वर  आटो सेल्स नाम से बाइक का शोरूम है। शोरूम के ही आधे हिस्से में उनका परिवार रहता है। शनिवार की रात को को अज्ञात चोरों ने शोरूम के दोनो शटर के ताले तोड़कर अंदर से एक कंप्यूटर स्क्रीन, चालीस हजार के स्पेयर पार्ट व एक लाख रूपए कीमत के टूल, कुछ कागजात के साथ मेज में रखे दो हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुबह करीब आठ बजे शोरूम खोलने के समय ताले खुले मिलने पर जब शटर खोले गए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस चौकी इंचार्ज डीके शुक्ला ने शोरूम पहुंचकर घटना के बारे में मालूमात किया, वहीं अभय की तहरीर पर भीरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
किसी वाहन के वारदात में शामिल होने के निशान
चोरी की वारदात में किसी वाहन के और बाहरी गैंग के लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। शोरूम के सामने किसी वाहन के आकर रुकने के निशान हैं। वहीं चोरों ने शोरूम के उस शटर के भी ताले खोले गए हैं, जिसमें शीसे के फर्नीचर लगे हैं, इस शटर को जानने वाला नही खोलने की कोशिश करेगा। इस बात से आशंका है कि कोई बाहरी गैंग वारदात में शमिल रहा है। 
अलग-अलग गांवों में लाखों की चोरी
निघासन/ ढखेरवा।
क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 30900 रुपये की नकदी समेत लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गांव परमोधापुर में ग्रामीणों के जागने पर चोर भाग निकले। ढखेरवा में ग्रामीणों ने चोरी करके भाग रहे चोरों की घेराबंदी करके तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटना से दहशत व्याप्त है।

गांव दरेरी निवासी आरा मशीन स्वामी रामसिंह के परिवार के लोग शुक्रवार की रात छत पर सो रहे थे। मेन गेट की कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार की नकदी समेत सोने की झुमकी, झाले, एक दर्जन अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, मटर माला, पांच जोड़ी चांदी की पायल और कपड़ा आदि सामान चोरी कर लिया। इसी रात गांव परमोधापुर में चुन्नू यादव के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। आहट सुनकर चुन्नू जाग गया। परिवार वालों के जागने की भनक लगते ही चोर भाग निकले। उधर गांव मनसुख पुरवा निवासी भिखारी और संतोष के घर में घुसे चोरों ने भिखारी के घर से नौ सौ रुपये और संतोष के घर से तीन मोबाइल चोरी कर लिया। बढ़इन पुरवा निवासी भीखू के घर से भी मोबाइल चोरी हो गया। गोविंदपुर स्थित गुरुद्वारे से दो बैट्रा चोर चोरी कर ले गए।  गांव ढखेरवा निवासी मुबारक के घर में चोर घुस गए। चोर घरेलू सामान लेकर जा रहे थे। इसी बीच आहट सुनकर मुबारक जाग गया और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। चोर पड़ोस के गन्ने के खेत में घुस गए। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी करके तीन चोरों को दबोच कर पुलिस के हवाले किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed