फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Location of Sahbealm found missing in Hapur

लापता साहबेआलम की लोकेशन हापुड़ में मिली

Wed, 31 Dec 2014 05:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हिदायतनगर से लापता 13 वर्षीय साहबेआलम की लोकेशन पश्चिमी यूपी के हापुड़ जिले में ट्रेस की गई है।  उसकी बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम हापुड़ रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता साहबेआलम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बार-बार चक्कर काटने के बाद परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोगों ने सदर कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था। पुलिस की लोगों से काफी देर तक नोकझोंक हुई, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि साहबेआलम को उसके पिता ने जो मोबाइल दिया था, उसका नंबर सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया गया है। कोतवाल ने साहबेआलम की उम्र 16-17 वर्ष के करीब बताई। साहबेआलम का लोकेशन हापुड़ में ट्रेस होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही साहबेआलम के लौटने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed