फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laws of Youth Death in mysterious circumstances

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 11 Feb 2015 07:15 PM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
Laws of Youth Death in mysterious circumstances
खीरी थाना क्षेत्र के  गांव सैदीपुर स्थित ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह युवक का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी 26 वर्षीय रामसागर मजदूरी कर अपनी मां टुन्नी देवी और पत्नी का भरण-पोषण करता था। बताते हैं मंगलवार की शाम रामसागर घरवालों से ससुराल जाने की बात कहकर सैदीपुर गया था। बुधवार की सुबह उसका शव घर के बाहर मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रामसागर की मौत की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल पुलिस के  साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि रामसागर के शरीर पर चोट के जाहिराना निशान नहीं मिले हैं, प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत कोतवाली पुलिस ने खीरी थाने की पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed