फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land sales money grab The young man for murder

जमीन बिक्री का पैसा हड़पने के लिए की गई युवक की हत्या

Fri, 09 Jan 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Jan 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Land sales money grab The young man for murder
शहर से सटे छाउछ गांव में गुरुवार की शाम संदिग्ध हालात में मिले 30 वर्षीय युवक की शिनाख्त फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव कोठिया निवासी मुन्ना के रूप में हुई है। घरवालों के मुताबिक मुन्ना को पड़ोसी गांव के तीन लोगों ने घर से बाइक पर बैठाकर अगवा किया था और उसके बाद ईंटों से कुचल कर उसकी हत्या कर शव को छाउछ में नहर किनारे फेंक दिया। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने छानबीन कर इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोठिया निवासी रियाजुद्दीन के पुत्र मुन्ना ने एक पखवाड़े पूर्व अपनी सवा बीघा जमीन 2.50 लाख रुपये में पड़ोसी गांव रामापुर रोलिया चौकी शारदानगर निवासी दीपू को बैनामा किया था। मुन्ना को जमीन बिक्री के सिर्फ 10 हजार रुपये ही मिले थे। शेष 2.40 लाख की धनराशि लेने के लिए मुन्ना पांच दिन पहले रामापुर रोलिया गांव गया। आरोप है कि वहां दीपू ने उसके साथ अभद्रता की और कुछ दिन पहले मुन्ना को दिए गए 700 रुपये का मोबाइल भी छीन लिया। यह बात मुन्ना ने घरवालों को भी बताई। गुरुवार को दोपहर में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने मुन्ना को घर से बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए और ईटों से कूचकर उसकी हत्या करने के बाद शव को छाउछ गांव से सटे नहर के  किनारे फेंक दिया। परिवारीजनों के मुताबिक चेहरे पर ईंट से कई प्रहार कर उसकी शिनाख्त मिटाने की कोशिश की गई है। मरने वाले के छोटे भाई नसीम ने तीन लोगों को नामजद कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि जमीन बिक्री का पैसा हड़पने के उद्देश्य से युवक की हत्या की गई है। इस संबंध में परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। छानबीन की गई तो कई तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed