फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Labor contractor gherry police station on hold, performance

लेबर ठेकेदार को पकड़ने पर  घेरी पुलिस चौकी, प्रदर्शन

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां। Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Labor contractor gherry police station on hold, performance
pradarshan - फोटो : amar ujala
पुलिस ने ठेकेदार को छोड़ा तब शांत हुए लोग
विज्ञापन

गांव हरबक्शाहपुरवा में एक व्यक्ति के घर में सो रहे लेबर ठेकेदार को बेलरायां चौकी के सिपाही पकड़ ले गए। बाद में एक अन्य को भी बिठा लिया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को घेरकर नारेबाजी की। इस पर पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया, तब लोग माने। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाहियों के निलंबन की मांग की है। 
सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे किसी ने सिपाही कुलदीप सिंह को सूचना दी कि गांव हरबक्शाहपुरवा निवासी बरातीलाल के घर बदमाश घुस गए हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज को जानकारी दिए बिना कुलदीप सिंह, सिपाही अरुण शर्मा के साथ उसके घर पहुंच गए। बताते हैं दोनों सिपाही बिजनौर जिले के धामपुर निवासी मिल के ठेकेदार यशपाल को पकड़ लाए। आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार को जमकर पीटा। ठेकेदार को पकड़कर ले जाने की सूचना पर गांव का ही अहमद अली चौकी पहुंचा और सिपाहियों से कहा कि ये बदमाश नहीं है, लेबर ठेकेदार है। इस पर सिपाहियों का पारा चढ़ गया। आरोप है कि नाराज सिपाहियों ने अहमद अली की पिटाई शुरू कर दी और उसे काफी देर तक मुर्गा बनाए रखा। सिपाहियों के अमानवीय व्यवहार की जानकारी होने पर ग्राम प्रधानपति ध्रुव वर्मा ने सिपाही से जब अपनी बात कहनी चाही, तो कुलदीप सिंह ने उनसे भी अभद्रता शुरू कर दी। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा सहित क्षेत्र के कई बुद्धजीवी वर्ग के लोग चौकी पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और घेराव समाप्त करने से साफ इंकार कर गिया। जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस अफसरों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने पल्ला झाड़ा
चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने बताया की बदमाश होने की सूचना जब पुलिस को मिली, तो सिपाहियों को उन्हें बताना चाहिए था। सिपाही बिना बताए गए थे। सिपाहियों के बर्ताव की जानकारी अफसरों को दे दी गई है। झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी मिली है, मतदान संपन्न होने के बाद मामले की जांच कराऊंगा, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed