{"_id":"79a05d24546c6d650cf086e39f80be6a","slug":"kiosks-remove-the-tin-material-thieves-crosses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे की टिन निकालकर चोरों ने पार किया माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे की टिन निकालकर चोरों ने पार किया माल
पलियाकलां।
Updated Mon, 22 Jun 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
नगर के रूपम होटल से मेला मैदान जाने वाली गली में चोरों ने एक खोखे की छत की टिन निकालकर हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची।
मोहल्ला अहिरान निवासी उमेश कुमार कश्यप मेला मैदान जाने वाली गली में खोखे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। रविवार की रात चोरों ने उनके खोखे की छत की टिन निकाल दी और पैंट, टी शर्ट, लोअर, स्ट्राल, बच्चों के सूट, दो हजार रुपये समेत हजारों का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई। उसने पुलिस को सूचना दी, जिस पर चौकी प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ ने मौका मुआयाना किया। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। शहर में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से लोग परेशान हैं।