{"_id":"5700f86c7cc90ad9e8c924df11db182d","slug":"killing-three-people-in-different-regions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों की हत्या
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 23 May 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। भीरा थाना क्षेत्र के मिस्त्रीपुरवा गांव में 35 वर्षीय सोबरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला, जिस पर चोटों के निशान थे। खीरी थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर खुर्द में 30 वर्र्षीय अजय कुमार की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हैदाराबाद क्षेत्र में अमीरनगर निवासी 40 वर्र्षीय मोहम्मद हसन पर किसी ने तेजाब से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों ही मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्रामीण की पीट-पीट कर
हत्या, शव पेड़ से लटकाया
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के नया दुबहा गांव में साढ़ू के घर आए शंकरपुर निवासी 35 वर्षीय सोबरन की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सोबरन की हत्या का आरोप उसकी पत्नी, साले, साढ़ू और साढ़ू के भाई पर लगाया गया है। हत्या के कारणों की पीछे वजह बताई जा रही है कि उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया तो इसी को लेकर चारों आरोपियों से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने सोबरन को मार डाला और घटना को डायवर्ट करने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना भीरा के चौकी बिजुआ क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी सोबरन शुक्रवार को पत्नी तारावती को विदा कराने के लिए शुक्रवार की शाम पांच बजे नया दुबहा गांव में साढ़ू रमेश के घर गया था। बताते हैं कि पत्नी तारावती और सोबरन में पिछले काफी समय से संबंध खराब चल रहे थे। पत्नी पिछले पांच दिनों से अपने घर नहीं जा रही थी। इसी का फैसला कराने के लिए तारावती का भाई छत्रपाल भी मौजूद था। सोबरन की पांच साल की पुत्री अर्चना भी मौके पर मौजूद थी। अर्चना के मुताबिक जब उसके पापा सोबरन की बातचीत हो रही थी, तभी उसके मामा और मौसा उसके पापा को डंडे से मारने लगे, बाकी लोग उन्हें पकड़े रहेे। इसके बाद सुबह सोबरन का शव रमेश के घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। सोबरन की हत्या होने की जानकारी जब उसके परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक के भाई आशाराम ने पत्नी समेत चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुुकदमा दर्ज कराया है। सीओ गोला मधुबन कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। आरोपी साढ़ू रमेश के घर में खून के निशान मिले हैैं। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में युवक
की घर से बुलाकर हत्या
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर खुर्द में शुक्रवार की देरशाम एक युवक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है।
रुद्रपुर खुर्द निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार को गांव के ही संतोष ने फोन कर बुलाया था, जिसके करीब एक घंटे बाद परिवार वालों को उसके मरने की खबर मिली। परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो अजय का शव गांव के ही डब्ल्यू के मकान के पीछे पड़ा था। मृतक के गले पर लकड़ी के पटरे से प्राण घातक प्रहार किया गया था। आलाकत्ल लकड़ी का पटरा भी पास में पड़ा था। मृतक के भाई गोलू उर्फ हेमराज का आरोप है कि उसके भाई अजय की गांव के ही प्रताप से रास्ते के विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। शुक्रवार की शाम को संतोष ने फोन कर अजय को बुलाया, जिसके बाद डब्ल्यू के घर गए, जहां पर पहले से हीरालाल और प्रताप मौजूद थे। इसके बाद लकड़ी के पटरे से प्रहार कर अजय को मौत के घाट उतार दिया और शव को डब्ल्यू के घर के पीछे फेंक दिया। मृतक की पत्नी कांति की तहरीर पर पुलिस ने डब्ल्यू और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें संतोष को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अन्य आरोपियों को बचा रही खीरी पुलिस
मृतक के भाई गोलू ने आरोप लगाया है कि तहरीर में संतोष, प्रताप, डब्ल्यू और हीरालाल को नामजद किया गया था, लेकिन पुलिस ने सिर्र्फ दो लोगों को ही नामजद किया है। उधर, एसओ महेंद्र्र सचान ने कहा है कि तहरीर के मुताबिक ही दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर मृतक के परिवार वाले और नाम बताते हैं, तो उन पर विचार किया जाएगा।
अधेड़ पर तेजाब फेंका, रास्ते में मौत
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के झाऊपुर गांव में एक महिला से मिलने आए कस्बा अमीरनगर निवासी अधेड़ पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।
एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि कस्बा अमीरनगर निवासी 40 वर्र्षीय मोहम्मद हसन शुक्रवार की शाम एक महिला से मिलने झाऊपुर आया था, इसी दौरान उस पर किसी ने तेजाब डाल दिया। इससे झुलस गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे शाहजहांपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हैदराबाद थाना पुलिस ने मृतक के भाई उस्मान खां की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि वादी की ओर से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मृतक के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाने में जुट गई है। वहीं पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि खीरी और भीरा क्षेत्र में हुई वारदातों में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। हैदराबाद क्षेत्र के झाउपुर में तेजाब से हमले के मामले में एक महिला से पूछताछ की गई है, जिसने मृतक से संबंधों का बात स्वीकार की है, साथ ही उसने मृतक पर र्कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सभी मामलों की जांच गहनता से कराई जा रही है।