फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri police weighs heavily on the bike thief

खीरी पुलिस पर भारी पड़ रहे बाइक चोर

Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
टीएन अवस्थी/लखीमपुर खीरी।
टीएन अवस्थी/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kheri police weighs heavily on the bike thief
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
रणनीति और न ही है नेटवर्क आखिर कैसे रुकें वाहन चोरियां 
विज्ञापन

सदर कोतवाली से सात महीने में चोरी हो चुकीं पांच कारें, 245 बाइक

तराई में स्थित खीरी जिले में सक्रिय बाइक चोर गैंग खीरी पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। यदि सिर्फ सदर कोतवाली क्षेत्र की बात करें तो तस्वीर काफी भयावह है। इस साल सिर्फ सात महीने में शहर से 245 बाइक और पांच चार पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। इनमें से सिर्फ 26 बाइक और तीन चार पहिया वाहन ही पुलिस बरामद कर सकी है। पुलिस के पास बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए न तो अपनी कोई रणनीति है और न ही कोई नेटवर्क।
जिले में लंबे अर्से से बाइक चोर गैंग सक्रिय है। वैसे तो जिले के करीब हर थाने पर बाइक चोरी का मामला हर महीने दर्ज होता हैं, लेकिन सदर कोतवाली के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर काफी भयावह है। बाइक चोर सदर कोतवाली क्षेत्र से पहली जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक 245 बाइक  और पांच चार पहिया वाहन चोरी कर चुके हैं। इनमें से पुलिस सिर्फ 26 बाइक और तीन कारें ही बरामद कर सकी है। वह भी ऐसे या तो किसी तो लोगों ने किसी को बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया या फिर पुलिस ने चोरों से खरीद कर बाइक चला रहे चालक को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली और उसे जेल भेज दिया। यह हालत तब है जब पुलिस 24 घंटे में छह से आठ घंटे वाहन चेकिंग भी करती है। देहाती इलाकों में अवैध वसूली के चक्कर में चेकिंग के दौरान भी खूब खेल होता है। यदि कोई चालक बिना कागजात के बाइक समेत पकड़ा जाता है तो सिपाही उससे 100-200 रुपये ऐंठकर उसे छोड़ देते हैं तो कभी क्षेत्र, कसबे के छुटभैया नेताओं की पैरवी के कारण मजबूरन उसे छोड़ना पड़ता है। 
विज्ञापन


नेपाल से जुड़े हैं बाइक चोरों के तार 
खुली नेपाल सीमा का लाभ बाइक चोर उठाते हैं। सूत्रों की माने तो चोरी करने के बाद बाइक चोर मैकेनिक का सहयोग लेते हैं और बाइक  को आसानी से नेपाल ले जाकर बिक्री कर देते हैं। नेपाली गैंग भी भारतीय क्षेत्र में सक्रिय है, जो सीमा से जुड़े क्षेत्रों से बाइक चोरी कर आसानी से नेपाल भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। शहर कोतवाल को इस पर अंकुश लगाने के लिए पहले ही कड़ी हिदायत दी जा चुकी है। रणनीति बनाकर इस पर शीघ्र ही अंकुश लगाया जाएगा। 
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed