{"_id":"48805db3c3a852a3d6614fea993321ec","slug":"kheri-free-schools-nri-woman-who-is-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में नि:शुल्क स्कूल खोलने आईं एनआरआई महिला पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खीरी में नि:शुल्क स्कूल खोलने आईं एनआरआई महिला पर हमला
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे गांव भंसड़िया में लड़कियों की मुफ्त पढ़ाई के लिए स्कूल बनवा रहीं एनआरआई महिला और उनकी मैनेजर पर सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर 90 हजार रुपये व जेवर लूट लिए। स्कूूल मैैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ एमपी सिंह और कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने घटनास्थल का मौका-मुआयना भी किया।
कनाडा में रह रहे अप्रवासी भारतीय संजीव नंदी वहां हवाई जहाज बनाने वाली एक कंपनी में इंजीनियर हैं। भंसड़िया उनका पैतृक गांव है, जहां पुश्तैनी जमीन पर उन्होंने पिछले वर्ष लाला बृजराज सिंह ट्रस्ट बनाकर गरीब लड़कियों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराने के लिए सत्यराम गर्ल्स हाईस्कूल की स्थापना की। इंजीनियर संजीव की पत्नी शोभना नंदी स्कूल की ट्रस्टी हैैं, जो अपनी देखरेख में स्कूल भवन का निर्माण करा रहीं हैं। स्कूल परिसर में ही बने मकान में वह रहती हैं।
सोमवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश कमरे की सिटकनी तोड़कर अंदर घुस आए और कमरे में सो रहीं शोभना और स्कूल मैनेजर शुभलक्ष्मी पत्नी कर्नल आरपी सिंह निवासी गुड़गांव पर लोहे की रॉड से वार किया। हमले में शुभलक्ष्मी का सिर फट गया। शोभना भी जख्मी हो गईं। बदमाश 90 हजार नकद और सोने की चेन, अंगूठियां, पैंडल आदि गहने लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद शोभना ने पंजाबी कॉलोनी निवासी परिचित हैप्पी और पुलिस को सूचना दी गई। घायल महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी एमपी सिंह के अनुसार करीब डेढ़ साल से भवन निर्माण कार्य चल रहा हैै, जिसमें काम कर रहे कुछ मजदूरों के घटना में शामिल होने की आशंका है। घटनास्थल पर बदमाशों पदचिह्न मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।