फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Khatoon was caught hanging death of Sheeba

फांसी लगने से हुई थी शीबा खातून की मौत

Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Khatoon was caught hanging death of Sheeba
आत्महत्या - फोटो : Bureau
शरीर पर छह चोटों के निशान मिले
विज्ञापन

मोहल्ला हिदायतनगर निवासी कमाल अहमद की पत्नी 25 वर्षीय शीबा खातून की मौत फांसी लगने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोटों के छह निशान भी मिले हैं। पुलिस का मामना है कि मौत से पहले विवाहिता की पिटाई की गई थी। 

शुक्रवार की शाम मोहल्ला हिदायतनगर निवासी कमाल अहमद की पत्नी शीबा खातून का शव फांसी पर लटकता मिला था। थाना ईसानगर के गांव खमरिया (ऐरा) निवासी मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है, लेकिन उसके शरीर पर छह चोटें पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे साफ है कि मृतका की मौत होने से पहले उसे मारापीटा गया। सदर कोतवाल रामजी चौधरी का कहना है कि अभी मामले की तहरीर किसी के खिलाफ नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed