फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jholachap doctor took the girl 's life

झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवती की जान

Sun, 10 May 2015 11:16 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 10 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jholachap doctor took the girl 's life
गांव बरोठा के रामेश्वर की 18 वर्षीय बेटी पूनम की झोलाछाप डॉक्टर ने जान ले ली। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। युवती की हालत बिगड़ते देख झोलाछाप डॉक्टर वहां से खिसक लिया। कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पिता रामेश्वर के अनुसार उनकी बेटी फेफड़ों की परेशानी से पीड़ित थी। यहां के डॉक्टरों से वह ठीक नहीं हुई तो उसे लखनऊ में दिखाया गया। डॉक्टर ने दवाइयों के साथ पेनीडियोर 12 लाख इंजेक्शन दो दिन बाद किसी भी अस्पताल से लगवाने को कहा था। इस पर रविवार की दोपहर बाद गांव के ही एक डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाया। हाथ में इंजेक्शन लगते ही पूनम की हालत बिगड़ने लगी। पिता के अनुसार पांच मिनट भी नहीं बीते और उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी लगते ही घर के लोग रोने बिलखने लगी। युवती की मां शांती एक ही बात कह-कहकर रो रही थी कि इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल ले जाते तो बिटिया की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

एसओ-निघासन अनिल शाही ने बताया कि लापरवाही से इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत की सूचना पर पुलिस र्गई थी, लेकिन परिवार वालों ने बीमारी से मौत की बात कहते हुए किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। फिर भी शव का पंचनामा भरवाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया गया है।
बिना जांच के नहीं लगना चाहिए था इंजेक्शन
जिला अस्पताल के इमर्जेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित सिंह ने बताया कि पेनीडियोर इंजेक्शन के रिएक्शन से हार्ट तत्काल कार्य करना बंद कर देता है, जिससे मरीज की मौत हो जाती है। इसे मरीज की त्वचा पर बिना जांच के नहीं लगाना चाहिए था। जांच के बाद यदि रिएक्शन न करे तो उसेे कमर में लगाया जाता है। हाथ में लगाने की प्रक्रिया ही गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों में लगाया जाता है यह इंजेक्शन
डा. अमित सिंह के अनुसार, यह इंजेक्शन, हार्ट डिजीज, फेफड़े और श्वसन तंत्र के अलावा कई अन्य बीमारियों में तीव्र एंटीबायोटिक के रूप में दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed