{"_id":"56ad31adefb070b80ada9292180121c3","slug":"jaipuria-house-wares-made-of-half-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुरिया हाउस से डेढ़ लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुरिया हाउस से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 05 Jan 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
शहर की मेन मार्केट में स्थित जयपुरिया हाउस में सेंधमारी कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख कीमत का माल पार कर दिया और कंप्यूटर सिस्टम भी ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पर हुई, जिसके बाद मामले की सूचना पाकर कोतवाल दुुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का निरीक्षण कर चोरी की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। तोड़े गए शीशे पर खून के निशान भी पाए गए हैं, जिसकी जांच के लिए फॉरेसिंक टीम ने नमूने लिए हैं।
मेन मार्केट स्थित जयपुरिया हाउस में अनुमान है कि सोमवार की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होगा, क्योंकि सोमवार को बाजार बंद होने के चलते दुकान बंद रही। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे विश्वनाथ साहनी और उनके नौकर ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में बने मंदिर की मूर्तियां हटाई गई थीं। छत पर जाकर देखा तो दूसरी मंजिल के दो शीशे टूटे मिले, जिस रास्ते से चोर अंदर घुसे।
इसके बाद चोर ने छत पर लगे जाल का ताला तोड़कर ऊपर का जीने का दरवाजा खोल दिया। अनुमान है कि अन्य चोर छत के रास्ते से दुकान में दाखिल हुए, जिसके बाद चोरों ने ब्रांडेड रजाइंया, कंबल और परदे के थान चोरी कर लिए। छत के रास्ते से ही चोरों ने सामान को पार किया। सामान ले जाने के लिए चोरों ने पिकअप या अन्य किसी वाहन का इस्तेमाल किया होगा। दुकान स्वामी जितेंद्र साहनी ने बताया कि करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान चोरों ने पार कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए टीम लगाई गई है। पूर्व की घटनाओं में संलिप्त रहे संभावित चोरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
दो बार पहले भी हो चुकी चोरी
जयपुरिया हाउस में दो साल पहले भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोरों ने लगातार दो दिन चोरी कर दुस्साहस का परिचय दिया था। इसके बाद एक बार फिर शातिर चोरों ने दुस्साहसिक अंदाज में तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे बाजार के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त हो गया है।