{"_id":"9991ff7bd60f7f57fad99babf1d4e296","slug":"instructor-shot-dead-his-wife-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुदेशक ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या
फरधान
Updated Fri, 05 Jun 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव कुसभरिया में अनुदेशक शिक्षक ने गुरुवार की रात लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी समेत उसका पूरा परिवार वारदात के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मृतका के भाई बृजेश ने तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कुसभरिया निवासी गोपाल कृष्ण शुक्ला सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिंहारपुर में अनुदेशक (शिक्षक) है। गुरुवार की रात को गोपाल कृष्ण का पत्नी सुनीता (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गोपाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सुनीता की गोली मार दी। गोली सुनीता की बायीं कोख में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने सुनीता के शव को घर से बाहर डाल दिया। इसके बाद गोपाल शुक्ला, पिता राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई बृजेश मिश्रा निवासी पतारा खुर्द थाना कमलापुर जिला सीतापुर की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल कृष्ण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृजेश ने बताया कि गोपाल की पहली पत्नी लक्ष्मी की जलकर मौत हो गई थी, जिसके कुछ वर्ष बाद उसकी दूसरी शादी सुनीता के साथ हुई थी। उसका ये भी आरोप है कि गोपाल के एक महिला से संबंध हैं। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था।
उधर इस बाबत एसओ फरधान शिवानंद यादव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सुनीता के पति गोपाल कृष्ण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।