{"_id":"57a1f44f4f1c1be84f2b94dc","slug":"inspector-checking-the-bank-on-people-accused-of-beating-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक चेकिंग के दौरान दरोगा पर लोगों को पीटने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक चेकिंग के दौरान दरोगा पर लोगों को पीटने का आरोप, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन-चार लोगों को बेवजह मारने से गुस्साए भाजयुमो जिला मंत्री ने की एसओ से शिकायत
पुलिस ने सभी बैंकों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बैंक में एक दरोगा द्वारा तीन-चार लोगों को बेवजह मारने से गुस्साए भाजयुमो जिलामंत्री ने हंगामा कर दिया। भाजयुमो जिला मंत्री द्वारा दरोगा की शिकायत एसओ से की गई। जिसके बाद एसओ ने दरोगा को सभी से सलीके से पेश आने की हिदायत दी है। जिसके बाद मामला शांत हो सका।
मंगलवार को पीलीभीत जिले के थाना हजारा निवासी फार्मर हरपेंद्र सिंह का डेढ़ लाख रूपए की नगदी भरा थैला चोरी हो गया था। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एसओ बृजराज यादव के नेतृत्व में सभी बैंकों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों में जाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा बेवजह खड़े लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। इलाहाबाद बैंक में चेकिंग के दौरान एक दरोगा द्वारा तीन-चार लोगों को बेवजह पिटाई की जानकारी पर भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह इलाहाबाद बैंक पहुंच गए और बैंक मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज मांगकर देखा। जिसके बाद चौकी पहुंचकर एसओ बृजराज यादव से वार्ता की। एसओ ने बताया कि यह तीन-चार लोग बैंक में बेवजह खड़े थे लेकिन दरोगा द्वारा उनको मारना गलत है। उन्होंने दरोगा से सभी से नरमी से पूछताछ किए जाने की हिदायत दी। साथ ही संदिग्ध दिखने वाले को चौकी पर लाकर पूछताछ करने को कहा। इसके बाद मामला निपटा और इस दौरान चौकी में काफी भीड़ रही।