फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including three bikes stolen Arrested a Atoliftr

चोरी की तीन बाइकों समेत  एक आटोलिफ्टर गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो पलियाकलां।
ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 02 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Including three bikes stolen Arrested a Atoliftr
आटोलिफ्टर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद, भेजा जेल
पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाइक चोरी से परेशान थे लोग

 क्षेत्र की पुलिस ने तीन बाइकों के साथ एक आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। बता दें कि इलाके में बाइक चोरी की लगातार हो रही थी। ऐसे में यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

चौकी इंचार्ज दिनेश यादव को सुबह लगभग छह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक चोर सिंगहिया तिराहे पर खड़ा है। जिस पर वह सिपाही सुधीर कुमार, अजय यादव, जितेंद्र आदि को लेकर दुधवा रोड स्थित सिंगहिया तिराहे पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने संदिग्ध स्थिति में ग्राम घोला के गुरवचन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर उसने कई बाइक चोरियां कबूल कीं। पुलिस ने उसके बताए हुए स्थान से तीन बाइकें भी बरामद की । इसके साथ ही बाइक चोरी करने में इस्तेमाल होने वाली मास्टर की और अन्य उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है। एसओ केपी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के पास से तीन बाइकें मिली हैं, जो चोरी की हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में काफी सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही अन्य चोरियों का भी खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस बड़ी कामयाबी के बाद राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed