फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   incedents of theft in many places

अलग-अलग स्थानों से हजारों का माल उड़ाया

Tue, 02 Feb 2016 06:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Feb 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
incedents of theft in many places
शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता रविवार की शाम को सपरिवार पैतृक घर सीतापुर गए हुए थे। इसके बाद मंगलवार की दोपहर वह लखीमपुर लौटे। मेन गेट का ताला खोलकर जैसे ही अंदर घुसे, तो कमरों के ताले टूटे देखकर अवाक रह गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और घर का कीमती सामान गायब मिला। गृहस्वामी के मुताबिक चोर मेन गेट की दीवार फांदकर अंदर घुसे, जिसके बाद कमरों के ताले तोड़कर 28 हजार की नकदी समेत एलसीडी, दो गैस सिलेंडर उठा ले गए। घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

महेवागंज। फूलबेहड़ कस्बे में चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। घटना से दुकानदारों में दहशत है। कस्बा निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बद्री प्रसाद गुप्ता की कस्बे में किराने की बड़ी दुकान है। बद्री प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया है कि शाम दुकान बंद कर वह घर गया था। मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर में लगी तिजोरी भी चोर उखाड़ ले गए, जो सुबह एक खेत में टूटी पड़ी मिली। दुकानदार के मुताबिक चोर तेल के पीपे, रिफाइंड तेल और तिजोरी में रखी नकदी, सोने के सिक्के, जेवर समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। थाने से चंद कदम दूर हुई इस घटना से दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed