{"_id":"a27f358cc672ca7894d08924df2b87fe","slug":"in-pdsr-youth-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़सर में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़सर में युवक की गोली मारकर हत्या
मोहम्मदी
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम पड़सर में बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक की मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। घरवालों ने तीन लोगों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। वारदात में शामिल सभी आरोपी फरार हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम पड़सर में बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढे़ सात बजे मनमोहन अग्निहोत्री (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिवार वालों के गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर थाना पुलिस को तहरीर दी है। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीओ मोहम्मदी हरेंद्र यादव ने बताया कि रास्ते में मामूली बात पर टोकने को लेकर मनमोहन का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसके गांव लौटने पर नामजद लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। फिलहाल घटना का विवाद अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की सुरागरशी के लिए टीम लगाकर छापेमारी की जा रही है।