फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In different villages Death of two youths

अलग-अलग गांवों में  दो युवकों की मौत

Mon, 05 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पलिया-चंदनचौकी।
अमर उजाला ब्यूरो       पलिया-चंदनचौकी। Updated Mon, 05 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
In different villages Death of two youths
डेमो - फोटो : demo pic
गांव मसानखंभ में पेड़ से लटकता मिला रामफल का शव
विज्ञापन

बेलडांडी में शाम को सोया विजय नींद से उठा ही नहीं

चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक का शव जहां पेड़ से लटकता हुआ मिला, वहीं दूसरे की मौत चारपाई पर ही सोते समय हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       
कोतवाली क्षेत्र के गांव मसानखंभ से कुछ ही दूरी पर उत्तर दिशा में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिसकी पहचान घुम्मन के पुत्र रामफल(27) के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि वह मसानखंभ में ही रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिवारवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस मामले को आत्महत्या ही मानकर चल रही है। 
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव बेलडांडी में पिछले कुछ दिनों से निरन्तर रह रहे पलिया के जमुनिहा फार्म निवासी प्रेमपाल चौधरी के पुत्र विजय चौधरी उर्फ पिंटू(40) की मौत हो गई। मृतक बेलडाडी निवासी रामपाल पुत्र जग्गू के घर पर शाम चार बजे सोया था जिसे लोगों ने रात में जगाने का प्रयास किया। लेकिन वह नींद से उठा ही नहीं इसके बाद भयभीत परिवारवालों ने प्रधान को खबर दी। प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों ने बताया कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed