{"_id":"f8a2d72f0bb3e5b1eccfa56388db4b9c","slug":"husband-cut-ax-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
मैलानी
Updated Wed, 06 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में रह रही एक महिला को उसके पति ने खेत में कुल्हाड़ी से काट डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद वह मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कुरियानी निवासी जवाहर की पुत्री सिरमती पति से अनबन के चलते पिछले करीब दो वर्षों से मायके में ही रह रही थी। उसका विवाह सीतापुर की तहसील फतेहपुर के गांव बल्लीपुर थाना बेलहरा निवासी अनिल के साथ करीब आठ साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे किशन और सचिन भी हैं। 26 अप्रैल को अनिल, सिरमती के छोटे भाई सतीश की शादी में आया था, तबसे यहीं था।
सिरमती के भाई विपिन ने बताया कि अनिल, सिरमती को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन वह जाना नहीं चाहती थी। शाम को जंगल के पास स्थित खेत से फूस लाने की बात कहकर वह सिरमती के साथ कुल्हाड़ी लेकर घर से निकला और रामानंद के खेत में पहुंचते ही सिरमती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह माजरा देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने अनिल को दौड़ाकर काफी दूर मैलानी रेलवे खाले कॉलोनी के पीछे स्थित खेतों से पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पाकर एसआई महेश गंगवार और विपिन भी मौके पर पहुंच गए।