फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hishtrishitar ki hatya ker chehra jalya

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर चेहरा जलाया

Tue, 03 Feb 2015 07:07 PM IST
पसगवां।
पसगवां। Updated Tue, 03 Feb 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
hishtrishitar ki hatya ker chehra jalya
थाना क्षेत्र के गांव ढढेल में शारदा नहर के पास पड़ोसी जिले हरदोई के थाना पिहानी अंतर्गत गांव डहेलिया निवासी 30 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर खुतुबुद्दीन का शव गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक खुतुबुद्दीन की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उसके चेहरे को गन्ने की पाती से जला दिया गया। शव मिलने की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, सीओ मोहम्मदी अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। मंगलवार की देर शाम खुतुबुद्दीन की पत्नी हिना ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। एसपी के निर्देश पर फ्रिंगर प्रिंट टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे की राड और एक माचिस की डिब्बी भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक खुतुबुद्दीन के दोनों हाथों में खून तथा सिर में चोट के निशान मिले हैं। गन्ने की पाती डालकर जलाए जाने से उसके सिर के बाल और आधी शर्ट जल गई है। शरीर का शेष हिस्सा सुरक्षित है। पुलिस का कहना है कि खुतुबुद्दीन पिहानी थाने का सन 2007 का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले तो उन्हें खुतुबुद्दीन का शव गड्ढे में पड़ा दिखाई पड़ा। कुछ ही देर में वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पसगवां एसओ राजकुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस को शक है कि खुतुबुद्दीन की हत्या कर शव को पहले यहां डाला गयाऔर उसके  बाद चेहरा जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डायरी में मिलें नंबर से हुई शिनाख्त
सीओ के मुताबिक तलाशी में पैंट की जेब से एक डायरी मिली, डायरी में पड़ोसी जिले हरदोई के पिहानी थाने के डहेलिया गांव निवासी आजाद का पता लिखा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आजाद मृतक खुतुबुद्दीन का भाई है जो मौजूदा समय में मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला सरैयां में रह रहा है। आजाद का कहना है कि भाई के गलत व्यवहार के कारण उसने अपना मूल घर छोड़ दिया था और मोहम्मदी में रह रहा है।

शाहजहांपुर में रहता है खुतुबुद्दीन का परिवार
एसओ का कहना है कि खुतुबुद्दीन की पत्नी हिना और उसके बच्चे शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला गौटिया में स्थित एक मकान में किराए से रहता है। पत्नी का कहना है कि खुतुबुद्दीन पिछले कई दिनों से घर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed