{"_id":"577e93444f1c1bd7497faf43","slug":"hire-truck-driver-killed-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के विवाद में ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाड़े के विवाद में ट्रक चालक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात सवारियों ने जमकर पीटा, हेल्पर की भी हालत गंभीर
मैगलगंज से सरिया उतारकर वापस आ रहा था ट्रक
बरेली का था ट्रक चालक, गैर इरादतन हत्या का केस
मैगलगंज से शाहजहांपुर के लिए सवार हुए सात लोगों के भाड़े को लेकर ट्रक चालक से विवाद हो गया। इससे गुस्साए चारों युवकों ने ट्रक चालक और हेल्पर की जमकर पिटाई कर दी। दोनों के घायल होने पर आरोपी लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग के गांव बंजरिया के पास ट्रक रोककर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी ट्रक चालक सलमान की मौत हो गई।
पुलिस ने हेल्पर की ओर से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक के हेल्पर रिंकू पुत्र रुकम सिंह के मुताबिक वे लोग थाना मैगलगंज क्षेत्र के औरंगाबाद में सरिया उतारकर बुधवार की शाम बरेली जा रहे थे। मैगलगंज से चार लोग शाहजहांपुर जाने के लिए ट्रक में सवार हुए। कुछ दूर आगे चलने पर ट्रक चालक ने किराये के 30 रुपये मांगे लेकिन सवारियां दस रुपये देना चाह रही थीं। इससे सवारियों और चालक सलमान (22) के बीच विवाद होने लगा। इस पर गुस्साए सातों सवारियों ने चालक और हेल्पर की पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान एक हमलावर ने ट्रक का स्टीयरिंग खुद थाम लिया। दोनों को बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद हमलावर बंजरिया के पास ट्रक को जंगल में रोककर फरार हो गए। ट्रक में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चालक सलमान की मौत हो गई। पुलिस ने हेल्पर की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुुताबिक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस केबिन में पड़ा मिला है।