फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High Court decision Shicshamitr disappointed

हाईकोर्ट के निर्णय से शिक्षामित्र निराश

Sun, 13 Sep 2015 11:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 13 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
High Court decision Shicshamitr disappointed
शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने संबंधी हाईकोर्ट के फैसले से शिक्षामित्रों में हताशा है। शिक्षामित्रों के दोनों संगठनों ने रविवार को सदर प्राथमिक विद्यालय में सभा कर न्यायालय के फैसले पर चर्चा की तथा इस पर असंतोष व्यक्त किया और विरोध करने का निर्णय किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने इस फैसले को अमानवीय करार दिया। यहां शिक्षामित्रों ने कहा कि अब शिक्षामित्रों के सामने जीवन यापन का कोई साधन नहीं बचा है। इस संगठन ने तय किया कि 14 सितंबर से सभी शिक्षामित्र अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे। यहां प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मंत्री चंद्रेश वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस वर्मा, ब्लाक कुंभी अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, बिजुआ अध्यक्ष अशोक दिवाकर सहित तमाम शिक्षामित्र उपस्थित थे।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने भी सभा में हिस्सा लिया। इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट के फैसले पर निराशा जताई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हताश होने की जरुरत नहीं है। न्यायालय का आदेश प्राप्त होते ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। यहां जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्र राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। सभा में सत्येंद्र तिवारी, सौरभ प्रजापति, विनय कुमार, हरीश वाजपेयी, मैकूलाल, सत्येंद्र तिवारी, परमानंद सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed