फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gram panchayat officer closed accommodation theft

ग्राम पंचायत अधिकारी के  बंद पड़े आवास में चोरी 

Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/मितौली।
ब्यूरो/मितौली। Updated Thu, 10 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gram panchayat officer closed accommodation theft
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
थाना मुख्यालय के पास स्थित ब्लाक कॉलोनी के बंद पड़े एक आवास से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। कस्बे के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बहराइच निवासी ज्ञानेंद्र मिश्रा काफी समय से मितौली ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर तैनात हैं। वह थाने से सटी हुई ब्लाक कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। चोर बुधवार रात में आवास की पीछे की चाहरदीवारी फांद कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने बरामदे में लगे चैनल का ताला तोड़ कर कमरे में पहुंचे। चोरों ने कई घंटों तक कमरों को खंगालने के बाद सारा सामान भर लिया और फरार हो गए। सुबह घर में बंदरों का आतंक देख कॉलोनी में रहने वाले लिपिक आलोक गुप्ता ने इस बाबत ज्ञानेंद्र को फ ोन पर सूचना दी। इस बीच ज्ञानेंद्र का सहायक संजीव गुप्ता उर्फ बिल्लू आवास खोलने पहुंचा तो मकान के अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ देख वह दंग रहा गया। संजीव ने बताया कि चोर आवास से जेवर, टीवी, सीडी, डीटीएच, कीमती कपड़े आदि सामान उठा ले गए। टूटी हुई तिजोरी व कमरों में जेवरों के खाली पड़े  डिब्बे, पाउच देखकर लग रहा है कि चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया है। फिलहाल कस्बे के रहने वाले टानू वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed