फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Going Kannauj sandalwood Full pickup caught

कन्नौज जा रही चंदन भरी पिकअप पकड़ी

Tue, 27 Jan 2015 05:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Going Kannauj sandalwood Full pickup caught
बहराइच जिले के जंगल से काटकर कन्नौज ले जाई जा रही एक पिकअप से दो क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी चंदन की लकड़ी की तस्करी का काम करते हैं। बरामद लकड़ी की कीमत साढ़े 12 लाख रुपये बताई गई है। लकड़ी का इस्तेमाल अगरबत्ती बनाने के लिए किया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में एसपी अरविंद सेन ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी सूचना मिलने पर वह महेवागंज के बालूडीह तिराहे पर पहुंचे, जहां मझरा की ओर से आ रही पिकअप को रोका गया। चेकिंग करने पर गाड़ी के अंदर से कई टुकड़ों में चंदन की लकड़ी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में पिकअप में सवार इरशाद निवासी चंपतपुर थाना बिल्हौर, अरविंद कुमार निवासी पंचमपुर शिवराजपुर जिला कानपुर देहात और श्यामजी निवासी चौकी तलैया जिला कन्नौज शामिल हैं। पूछताछ में पता चला है कि बिछिया जिला बहराइच के जंगलों से चंदन काटकर चोरी-छिपे व्यापार के लिए लखनऊ, कानपुर होते हुए कन्नौज ले जा रहे थे। जिले में कई जगहों पर हुए चंदन के पेड़ों के कटान को लेकर भी पुलिस ने इनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन

18 सौ रुपये की खरीदी थी
पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने बताया कि बरामद लकड़ी को जलौनी के रूप में उसने ग्रामीणों से 18 सौ रुपये में खरीदी थी। जिसे लखीमपुर होते हुए कन्नौज ले जाया जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed