{"_id":"5b58c5584f1c1bf6548b5009","slug":"girl-found-hanging-with-lover-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ शगुन से पहले लटकी मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ शगुन से पहले लटकी मिली युवती की लाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भीरा के दिदारू टांडा में बुधवार शाम गांव के प्रेमी के साथ रोक के कार्यक्रम से पहले युवती का शव फंदे से लटकता मिला। परिवारवाले आननफानन में शव उतार कर अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है लेकिन फंदे में इस्तेमाल किया गया कपड़ा मौके से नहीं मिला है। गांव में चर्चा है कि युवती के घर वाले इस शादी से खुश नहीं थे। कई बार पंचायत करने के बाद वे विवाह करने को राजी हुए थे। घरवालों की हरकतें ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रही है।
दिदारू टांडा गांव में गया प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी ऊषा की गांव के ही एक युवक से शादी तय हुई थी। बुधवार की शाम रोक का कार्यक्रम होना था। जिस युवक से शादी हो रही थी वह हरियाणा में नौकरी करता है। युवक मंगलवार को हरियाणा से गांव पहुंचने वाला था। सुबह ऊषा देवी का शव घर में पड़ी टिनशेड में फं दे पर लटकता मिला। इससे घर में चीखपुकार मच गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची गई। शव चारपाई पर पड़ा था। इंस्पेक्टर भरत कुमार गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत लटकने से होना पाई गई।
घर वालों ने ऊषा को प्रताड़ित भी किया था
पुलिस का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबान बताया कि ऊषा के रिश्ते से उसके माता-पिता खुश नहीं थे, लेकिन ऊषा उसी से ही शादी करना चाहती थी। इस बात पर उसे घर में प्रताड़ित भी किया जाता रहा। दोनों के रिश्ते को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। जब मां बाप को समझाया गया तो वे शादी करने को राजी तो हो गए, लेकिन अंदरखाने खुश नहीं थे। यहां सवाल यह उठता है कि यदि लड़की की पसंद वाले युवक से शादी तय हुई थी तो उसने फंदे पर लटक कर जान क्यों दी।
विज्ञापन
पड़ा था बेटी का शव, बन रही थी शराब
ऊषा के पिता ने उसका शव उतारकर रख दिया था। जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने घर के एक हिस्से में शराब बनती देखी। लोगों के समझाने पर दंपति ने पुलिस के आने से पहले शराब फेंक दी। चार साल पहले इनकी एक अविवाहित पुत्री भी फंदे पर झूल गई थी।