फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Garbage assaulting the cleaner, prosecution

कूड़ा उठाने को लेकर सफाईकर्मी से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी। Updated Fri, 30 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Garbage assaulting the cleaner, prosecution
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
- साथी की पिटाई की सूचना पाकर बाल्मीकि समाज पहुंचे आरोपी के घर
विज्ञापन

कूड़ा उठाने को लेकर वन निगम डिपो निवासी एक युवक का सुबह करीब नौ बजे सफाईकर्मी से झगड़ा हो गया। युवक ने सफाईकर्मी के हाथ में बांके से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। साथी की पिटाई की खबर से आक्रोशित बाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर वन निगम डिपो पहुंच गए। सूचना पर एसओ अजय यादव भी मौके पर पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर बाल्मीकि समाज के लोग वहां से वापस लौट आए।

सफाईकर्मी राजू से वन निगम डिपो निवासी रोज अली के मुताबिक उसने नल के पास लगे कूड़े के ढेर को उठाने को राजू से कहा, लेकिन राजू ने मना कर दिया। इसे लेकर बात बढ़ गई। उधर राजू का कहना है कि रोज अली ने गाली-गलौज किया और मना करने पर रोज अली ने बांके से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ के पंजे में चोट आई है। साथी की पिटाई की खबर पाकर बाल्मीकि समाज के लोग वन निगम डिपो पहुंच गए, लेकिन रोज अली नहीं मिला। उधर बाल्मीकियों के वन निगम डिपो पहुंचने की खबर पाकर एसओ अजय यादव भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब बाल्मीकि वहां से लौट आए और थाने के सामने खड़े हो गए। इस बाबत एसओ ने बताया कि राजू की तहरीर पर रोज अली के खिलाफ गाली-गलौज, हरिजन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed