फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganga youth to death in a road accident

गंगाजल लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 24 Aug 2015 08:37 PM IST
उचौलिया।
उचौलिया। Updated Mon, 24 Aug 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga youth to death in a road accident
फर्रुखाबाद के घटियाघाट से गंगाजल लेकर गोला जा रहे कस्बा निवासी युवक जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद के सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विनोद कुमार रस्तोगी उर्फ  बड़े बाइक से सोमवार को सुबह पांच बजे अपने पुत्र राहुल 21 के साथ गोला में जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने फर्रुखाबाद के घटियाघाट के लिए घर से निकले थे। वहां से वापस आते समय जिला शाहजहांपुर में जलालाबाद थाना क्षेत्र में गांव बझेङा के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे राहुल के पिता भी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। मगर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल पहुंचते ही राहुल की मौत हो गई। मामूली जख्मी राहुल के पिता बेटे की मौत के गम में सुधबुध खोकर अचेत हो गए। हादसे की खबर घर में आते ही कोहराम मच गया। राहुल की मां,बहन का राहुल की मौत की खबर से बुरा हाल है।

रक्षाबंधन से पहले गई इकलौते भाई की जान, बहन बेहाल
उचौलिया। रक्षा बंधन से पांच दिन पहले इकलौते भाई की मौत से बहन रश्मि का हाल बेहाल है। रक्षाबंधन निकट आते ही भाई की कलाई में राखी बांधने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही बहन का सपना टूट गया। इकलौते बेटे के मौत से राहुल के माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विनोद कुमार रस्तोगी उर्फ बड़े के चार लोगों के परिवार में पति पत्नी के अलावा एक बेटी रश्मि है और बेटा राहुल था। विनोद जेवरात का छोटा धंधा करते हैं। राहुल तिलहर में मौसी के यहां रहकर प्राइवेट काम कर रहा था। राहुल ने करीब एक माह पूर्व ही नई बाइक खरीदी थी। उससे गोला जाने के लिए वह रविवार शाम को उचौलिया अपने घर आया था। इसी दौरान पिता को भी गोला चलने के लिये राजी कर लिया। रक्षाबंधन के पांच दिन पहले भाई की मौत से बहन रश्मि का रो रोकर बुरा हाल है। भाई की कलाई पर राखी बांधने को उसने तमाम सपने देखे थे। वह सब टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed